JPSC पेपर लीक विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी है। इस प्रदर्शन को लेकर अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री ने राज्य में चल रहे JPSC पेपर लीक विवाद पर बड़ा बयान दिया। हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार पूरे मामले को गंभीरता और संवेदनशीलता से देख रही है।